
डेल्टा प्लस वेरिएंट के रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर टेस्टिंग क्यों नहीं हो रही?- राहुल ने सरकार से किया सवाल
- देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी देखी जा रही है, लेकिन इस बीच कोविड-19 के डेल्टा प्लस वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है।
- डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर अब विपक्ष ने सरकार को घेरना भी शुरू कर दिया है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार से सवाल किए।
- पहला सवाल- इसकी जांच और रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर टेस्टिंग क्यों नहीं हो रही? दूसरा- वैक्सीन इस पर कितनी प्रभावशाली है, पूरी जानकारी कब मिलेगी? तीसरा- तीसरी लहर में इसे नियंत्रित करने का क्या प्लान है?
- बता दें कि एक्सपर्ट्स का मानना है कि डेल्टा प्लस वैरिएंट भारत में कोरोना की तीसरी लहर का कारण बन सकता है।
- हालांकि सरकार ने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और केरल को तैयार रहने के निर्देश भी दिए हैं, भारत में इसके करीब 40 मामले सामने आ चुके हैं।




























































