100 करोड़ धनउगाही मामले में फंसे महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर ED ने मारा छापा

  • 100 करोड़ वसूली केस में अपनी कुर्सी गंवाने वाले महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के  नागपुर वाले घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। 
  • ईडी शुक्रवार सुबह ही देशमुख के घर की तलाशी लेने पहुंच गई, बता दें कि  ईडी ने देशमुख के खिलाफ मई में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। 
  • ईडी लगातार देशमुख से पूछताछ भी कर रही है, गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने दूसरी बार छापा मारा है। पहला छापा 25 मई को पड़ा था। 
  • प्रवर्तन निदेशालय से पहले सीबीआई ने उनके घर पर छापेमारी की थी। 
  • परमवीर सिंह ने अनिल देशमुख पर आरोप लगाया था कि देशमुख ने वाझे को हर महीने 100 करोड़ रुपए की वसूली का आदेश दिया था।
यह भी पढ़े: बोले राजभर, यूपी में हमारी सरकार बनी तो 5 साल में बनाएंगे 5 सीएम, हर साल 4 नए डिप्टी सीएम