UP: उन्नाव रेप कांड दोषी कुलदीप सिंह के करीबी को भाजपा ने दिया जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट

  • उत्तर प्रदेश में चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है। 
  • बीजेपी ने उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए रेप कांड दोषी कुलदीप सेंगर के करीबी और राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के दामाद अरुण सिंह को उतारा है। 
  • बता दें कि जब  उन्नाव रेप कांड पीड़िता के परिवार का एक्सीडेंट हुआ था, तब पीड़िता ने अरुण सिंह को भी आरोपी बताया था। 
  • इस मुद्दे पर पीड़िता ने पीएम और राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी है ओर कहा कि बीजेपी उन्हें टिकट दे रही जिसने उसे मारना चाहा। 
  • पीड़िता ने कहा- बीजेपी एक तरफ कहती है कि उसे न्याय जरूर मिलेगा दूसरी तरफ दोषियों के करीबियों को टिकट दे रही है। 
यह भी पढ़े: PM संग बैठक से पहले फारूक बोले- महबूबा का PAK वाला बयान उनका एजेंडा, हमें अपने वतन से मतलब