
'भाजपा हर किसी के लिए एक महामारी', दूसरी लहर के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार- ममता बनर्जी
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्र सरकार के बीच बंगाल चुनाव से ही अलग-अलग मुद्दों पर गहमागहमी जारी है।
- बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा को निशाने में लिए, उन्होंने केंद्र और भाजपा को कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया।
- दरअसल, ममता ने नड्डा के उस बयान को लेकर निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि राजनीति करने वाले खुद ही वैक्सीन लेने में जुट गए।
- ममता ने इस पर कहा- नड्डा और उनकी पार्टी की सिर्फ बंगाल की राजनीति और चुनाव में रुचि थी इसलिए देश में बुरे हालात पैदा हुए।
- उन्होंने कहा- आखिर क्यों विपक्ष एक महामारी के साथ खेलेगा? मुझे लगता है कि भाजपा हर किसी के लिए एक महामारी है।




























































