
आराम के लिए बंगाल में BJP को जो दवाई दी वही यूपी में भी देंगे, तीन साल में पूरा आराम मिलेगा- टिकैत
- कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी के साथ ही नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है।
- आंदोलन को 200 से अधिक दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक सरकार और किसान के बीच बात नहीं बनी है, दोनों अपनी बात पर अड़े हैं।
- किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने इस बीच समाचार चैनल एनडीटीवी से बातचीत करते हुए कहा कि अब भाजपा को यूपी में हराएंगे।
- उन्होंने कहा- लोगों से भाजपा को वोट ना देने की अपील करेंगे, विधानसभा चुनाव की शुरुआत होने के साथ ही भाजपा के खिलाफ पंचायत करेंगे।
- उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को जो दवाई मिली, वो यूपी में भी दी जाएगी इससे आराम मिलेगा, तीन साल का कोर्स है और अगले तीन साल में इनको पूरा आराम मिल जाएगा।




























































