
बीजेपी के रवैए से नाराज चिराग, कहा- पिता ने हमेशा दिया साथ पर मुश्किल वक्त में मुझे न मिला साथ
- लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान भाजपा पर बिफर पड़े और नाराजगी जताई।
- चिराग ने कहा- मेरे पिता रामविलास पासवान बीजेपी के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे थे लेकिन मुश्किल के समय में मुझे उनका साथ न मिला।
- चिराग ने कहा- बीजेपी से रिश्ते अब एकतरफा नहीं रख सकते, अगर मुझे घेरने की कोशिश जारी रही है तो मैं सभी संभावनाओं पर विचार करूंगा।
- उन्होंने कहा- PM पर विश्वास कायम है लेकिन अगर घेरा जाता है, धकेला जाता है और मजबूर किया जाता है तो पार्टी सभी संभावनाओं पर विचार करेगी।
- उन्होंने साफ कहा कि एलजेपी को अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर इस आधार पर फैसला लेना होगा कि कौन उसके साथ खड़ा है और कौन नहीं।




























































