चिराग ने दर्द भरा पत्र किया जारी, लिखा- नीतीश और चाचा पशुपति हैं लोजपा के टूट का कारण 

  • लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद मंगलवार को चिराग पासवान ने एक बार फिर दर्द भरा पत्र जारी किया है। 
  • उन्होंने पत्र के माध्यम से पार्टी में टूट के लिए जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कसूरवार ठहराया है। 
  • चिराग ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अपना पत्र जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया है।
  • उन्होंने लिखा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2005 से जी लोजपा को तोड़ने में लगे हुए थे, उन्होंने रामविलास पासवान की राजनीतिक हत्या का प्रयास भी किया। 
  • उन्होंने कहा- नीतीश ने मुझे और मेरे पिता को अपमानित करने का और राजनीतिक तौर पर समाप्त करने का कोई मौका नहीं छोड़ा।