
बिहार: JDU प्रवक्ता- अस्पतालों की बदहाली का कारण जनता, RJD बोली- बेशर्म CM का नंगा प्रवक्ता
- न्यूज 24 बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ऑपरेशन बी 38 अभियान चला रहा है, इसके तहत बिहार के सभी 38 जिलों की स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई को उजागर किया जा रहा है।
- न्यूज 24 की पड़ताल में अधिकांश जिलों के स्वास्थ्य केंद्रों में ताला लगा हुआ पाया गया है, बिहार के अस्पतालों की स्थिति बदहाल है।
- राज्य के दरभंगा मेडिकल काॅलेज की हालत बदतर है, कई स्वास्थ्य केंद्र तबेले में तब्दील हो गए हैं, कहीं स्वास्थ्य केंद्र को किराए में उठा दिया गया है।
- हालांकि सत्ताधारी पक्ष जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता संजय वर्मा का मानना है कि अस्पतालों की बदहाली का कारण जनता है।
- इस पर विपक्ष ने ट्वीटकर कहा- बेशर्म मुख्यमंत्री का नंगा प्रवक्ता। विपक्ष का कहना है कि काम करने के लिए 16 साल कोई कम समय नहीं होता।




























































