
कन्हैया के निशाने पर भाजपा, कहा- पहले नीतीश पर निशाना साधा अब लोजपा को लूट लिया
- बिहार में लोजपा के भीतर मची सियासी सरगर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है, कम्युनिस्ट नेता कन्हैया कुमार ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया है.
- कन्हैया ने कहा- जब भी कोई बड़ा रिक्त स्थान होता है तो उसे हासिल करने के लिए लोग उछल कूद मचाते हैं लेकिन उस स्थान के लिए सही व्यक्ति का चयन जनता करेगी.
- उन्होंने कहा-भाजपा ने एक पत्थर से दो शिकार किया है, वह बिहार में सामाजिक न्याय के पैरोकारों को आपस में लड़ाकर खत्म करना चाहती है.
- कन्हैया ने कहा- भाजपा के निशाने पर पहले नीतीश कुमार थे लेकिन जैसे ही स्थिति बदली अब लोजपा आ गई, आगे चलकर ये लालू यादव को निशाना बनाएंगे.
- दरअसल लोजपा के भीतर चिराग पासवान और चाचा पशुपति पारस के बीच पार्टी को लेकर जंग जारी है, पारस के साथ पार्टी के पांच सांसद हैं.
यह भी पढ़ें - किसान आंदोलन: दिल्ली की सीमाओं पर 'युद्ध जैसी' किलेबंदी करने में पुलिस ने खर्च किए करीब 10 लाख




























































