भारत बायोटेक ने 'कोवैक्सिन' के तीसरे फेज के क्लिनिकल ट्रायल डेटा DCGI को सौंपा

  • भारत बायोटेक ने कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल का डेटा देश के शीर्ष दवा नियामक DCGI को सौंप दिया है। 
  • सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को कहा- भारत बायोटेक ने कोवैक्सिन के तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण के आंकड़े ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को सौंपे हैं।
  • विशेषज्ञ समूह की आज बैठक होनी है, जिसमें डेटा के नतीजों पर विचार किया जा सकता है, भारत बायोटेक ने मार्च में तीसरे चरण के परीक्षणों का अंतरिम डेटा जारी किया था। 
  • कहा गया था कि कोविड-19 वायरस के खिलाफ यह 81 फीसदी तक प्रभावी है, हालांकि ये डेटा अभी किसी रिव्यू जर्नल में प्रकाशित नहीं किया गया है। 
  • DCGI ने अपने चरण 1 और 2 डेली टेस्‍ट के आधार पर जनवरी में भारत में प्रतिबंधित इमरजेंसी में उपयोग के लिए Covaxin को मंजूरी दी थी।