
भाजपा सांसद ने किसानों को बताया आतंकी, अभय चौटाला बोले- इससे शर्मनाक कुछ नहीं
- यूपी उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज राजस्थान में अपने निजी दौर पर गए थे जहां पर उन्होंने किसानों को आंतकवादी कह डाला।
- उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को राजनीतिक आंदोलन बना दिया है, जो लोग इस समय आंदोलन कर रहे हैं वे किसान हैं ही नहीं।
- इस पर इनेलो के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने निंदा करते हुए कहा कि सांसद साक्षी का यह बयान बेहद शर्मनाक है।
- उन्होंने कहा कि हम आंतकवादी या खालिस्तानी नहीं हिंदुस्तानी है! हम अन्नदाता है अन्नदाता। जो मेहनत करके लोगों का पेट पालता है।
- अभय ने कहा कि शर्म आनी चाहिए ऐसे नेताओं को जो अन्नदाता की कद्र करने की बजाए उन्हें ऐसे शब्दों से पीड़ा देने का काम कर रहें है।





























































