
बंगाल : आपराधिक साजिश रचने वाली बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, सुप्रीम कोर्ट की ली शरण
- पश्चिम मिदनापुर जिले के डेबरा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की उम्मीदवार और पूर्व IPS भारती घोष पर जबरन वसूली और आपराधिक साजिश रचने का आरोप है।
- इसी बीच खबर है कि भारती घोष ने अपने खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है, जिसपर आज मंगलवार को सुनवाई होनी है।
- भारती ने अपनी अर्जी में लिखा है कि 19 फरवरी 2019 को उनके खिलाफ कई झूठे मामले दर्ज किये गए थे, मगर शीर्ष अदालत ने उनके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की थी।
- बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भारती घोष के खिलाफ हत्या की कोशिश करने और कई तरह के गंभीर मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी।
- वहीं, पश्चिमी मेदिनीपुर के डेबरा सीट पर बीजेपी ने पूर्व आईपीएस भारती घोष को तो टीएमसी ने पूर्व आईपीएस हुमायूं कबीर को मैदान में उतारा है।
Tuesday, 09 March 2021
