
कांग्रेस में मची सियासी रार के बीच बोले आनंद शर्मा, पार्टी को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता
- बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चूका है, चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में टक्कर देखी जा सकती है।
- चुनाव से पहले ही कांग्रेस में आंतरिक कलह खुल कर सामने आ रही है, दरअसल आंनद शर्मा ने पार्टी के उल्ट ही बयान दें डाला।
- उन्होंने कहा था कि आईएसएफ और ऐसे दलों से साथ कांग्रेस का गठबंधन पार्टी की मूल विचारधारा, गांधीवाद और नेहरूवादी धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है।
- इस पर अधीर रंजन चौधरी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इन्हें पार्टी के खिलाफ बयान नहीं देना चाहिए। ऐसे बयानों से केवल विपक्ष मजबूत होता है।
- आंनद शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करना मेरी प्राथमिकता रही है और सोनिया गांधी के नेतृत्व में हम सब विश्वास करते हैं।
Tuesday, 02 March 2021
