Get Premium
हाथरस में छेड़खानी की शिकायत पर मर्डर, राऊत बोले- रामराज्य बनाने वाले जंगलराज बनाने में सफल रहे
- यूपी के हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करना एक पिता ने लिए घातक साबित हुआ, दबंगों ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी।
- महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितीन राऊत ने इस घटना की आलोचना करते हुए कहा कि रामराज्य बनाने वाले जंगलराज बनाने में सफल हो गए हैं।
- उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आदित्यनाथ ने यूपी को जंगलराज में बदल दिया है। बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत करने पर पिता को खुलेआम गोली मार दी गई।
- नितीन राउत ने आगे लिखा कि अपराधियों को सरकार का पूरा संरक्षण मिला है। शोहदों के भीतर प्रशासन का कोई डर नहीं रह गया है।
- बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने के आदेश दिए हैं। दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: छेड़खानी का आरोप वापस न लेने पर आरोपी ने पीड़िता के पिता को गोलियों से भूना