केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का अजीबो-गरीब बयान, कहा- ठंड के कारण बढ़े गैस के दाम

  • बढ़ते पेट्रोल-डीजल और घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अजीबो-गरीब बयान सामने आया है। 
  • दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ठंड के कारण पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतें बढ़ी हैं। 
  • उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मौसम बदलेगा दाम कम हो जाएंगे, अभी सर्दी में मांग ज्यादा होने के कारण ऐसा हुआ है लेकिन जल्द ही घटेगा। 
  • उन्होंने कहा कि कीमतों में उछाल अंतरराष्ट्रीय मामला है, जनता को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 
  • बता दें कि बीते दिन फिर सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। 
यह भी पढ़े: हाथरस कांड: कोर्ट ने चारों आभियुक्तों को दिया दोषी करार, सीबीआई के आरोप पत्र पर लगाई मुहर