असम में गरजे शाह, कहा- राज्य में लंबे समय तक रही कांग्रेस पर भूपेन हजारिका को नहीं दिया भारत रत्न

  • असम में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी शुरु हो गई है, गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा के जरिए कांग्रेस को निशाने पर लिया.
  • करबी आंगलोंग में आयोजित जनसभा में शाह ने कहा- कांग्रेस लंबे वक्त तक सत्ता में रही लेकिन भूपेन हजारिका को भारत रत्न नहीं दिया.
  • आगे कहा- हजारिका जी ने पूरी दुनिया को हमारे संगीत की पहचान करवाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने पहचाना और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया.
  • कांग्रेस और एआईयूडीएफ के गठबंधन को उन्होंने सत्ता की लालसा बताया, कहा- कांग्रेस का सत्ता लालच कभी भी पूरा नहीं होगा.
  • उन्होंने कहा- कांग्रेस द्वारा 70 सालों में किए गए कामों की तुलना हम विधानसभा चुनाव में करेंगे, हम उनसे कई कदम आगे खड़े हैं.
     यह भी पढ़ें - मंहगाई को लेकर आरबीआई गवर्नर भी चिंतित, दोबारा कहा- पेट्रोल पर टैक्स घटाए मोदी सरकार