
रोहतक में जबरदस्त हिंसा, मेहर सिंह अखाड़ा पर फायरिंग में पांच लोगों की मौत, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
- हरियाणा के जिलें रोहतक में मेहर सिंह अखाड़े में हुई फायरिंग से पांच लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए है। इलाके में दहशत का माहौल है।
- जानकारी मिलते ही पुलिस वहां मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले भर्ती कराया गया है।
- वहीं, हरियाणा कांग्रेस ने इस घटना पर खट्टर सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में जंगल राज बन गया है, लचर कानून व्यवस्था के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है।
- कांग्रेस प्रदेश चीफ कुमारी सैलजा ने कहा कि रोहतक की घटना दिल को झकझोर देने वाली है व भाजपा-जजपा सरकार की नाकामियों की यह दुःखदाई तस्वीर है।
- कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से सवाल किया क्या हरियाणा की जनता ऐसे ही भय के साए में जीती रहेगी? राज्य की कानून व्यवस्था कब सुधरेगी।
Saturday, 13 February 2021
