
तानाशाह सल्तनत सच से डरती है इसलिए सच्चे पत्रकारों को गिरफ्तार करती हैं: मनदीप के लिए बोले राहुल
- मोदी सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानून को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है, आंदोलन को दबाने के लिए दिल्ली पुलिस स्वतंत्र पत्रकारों को गिरफ्तार कर रही।
- पुलिस के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने को लेकर सिंघु बॉर्डर से मनदीप पूनिया नामक पत्रकार की गिरफ्तारी हुई थी, जिसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है।
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, जो सच से डरते हैं, वे सच्चे पत्रकारों को गिरफ्तार करते हैं।
- पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, भाजपा सरकार किसानों की आवाज को कुचलना चाहती है, लेकिन जितना दबाओगे, उससे ज्यादा आवाजें अत्याचार के खिलाफ उठेंगी।
- वहीं, कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कि तानाशाह सल्तनत को सत्य से डर लगता है, इसलिए तानाशाह सल्तनत का शासक निष्पक्ष पत्रकारिता पर जुल्म करता है।




























































