Get Premium
किसानों के समर्थन में उतरे दिग्विजय चौटाला, कहा- राकेश टिकैत को देशद्रोही कहना गलत
- दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है, आंदोलन ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है।
- इसी बीच किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हमने हमेशा किसानों के हितों की बात की है।
- दिग्विजय सिंह ने किसान नेता राकेश टिकैत को सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि अगर कोई उन्हें राष्ट्रविरोधी कहता है तो ये गलत है।
- साथ ही उन्होंने गुरनाम सिंह चढूनी पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोगों पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।
- बता दें, हरियाणा में भाजपा के साथ-साथ सरकार में शामिल जजपा को भी किसानों के विरोध का भी सामना कर पड़ रहा है।
यह भी पढ़े: शहीद दिवस पर अमेरिका में उपद्रवियों ने तोड़ी बापू की प्रतिमा, भारतीय मूल के लोगों में खासा रोष