ट्रैक्टर रैली में हुए उपद्रव से हरकत में आया ट्वीटर, हिंसा का समर्थन करने वाले 550 एकाउंट्स को किया सस्पेंड

  • गणतंत्र दिवस के मौके पर कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की पुलिस के साथ हिंसक झड़प देखने को मिली। 
  • इस मौके पर हुई हिंसा के कारण ट्विटर ने एक्शन लेते हुए बुधवार को 550 एकाउंट को सस्पेंड कर दिया है और बकायदा उन अकाउंट्स पर लेबल भी लगा दिए है।
  • ट्विटर के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों द्वारा हिंसा भड़काने की वजह से नियमों का उल्लंघन हुआ था उस वजह से हमने ये कदम उठाया है। 
  • प्रवक्ता ने बताया कि हमने हर स्थिति पर निगरानी रखी हुई है और साथ ही ट्विटर पर हिंसा, दुर्व्यवहार और धमकियों के लिए कोई जगह नहीं है। 
  • बता दें, केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून के विरोध में किसान दिल्ली की समीओं पर पिछले 2 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़े- 'विनम्र तरीके से आप दुनिया हिला सकते हैं', महात्मा गांधी के वाक्य का उल्लेख कर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को दी सलाह