
ट्रैक्टर परेड की तैयारियों में जुटे किसान, योगेंद्र बोले- देश का किसान पहली बार करेगा गणतंत्र परेड
- कृषि कानून पर केंद्र सरकार और किसान संगठन के बीच अभी भी विवाद खत्म नहीं हुआ है, किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालेंगे।
- दिल्ली पुलिस के साथ पांच दौर की वार्ता के बाद तय हुआ कि दिल्ली के सारे बैरिकेड खुलेंगे, किसान दिल्ली के अंदर जाएंगे और मार्च करेंगे।
- इस पर स्वराज इंडिया पार्टी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 26 जनवरी को किसान इस देश में पहली बार "किसान गणतंत्र परेड" करेंगे।
- उन्होंने कहा साथियों हम इतिहास बनाने जा रहे हैं। आज तक देश में गणतंत्र दिवस पर इस देश के गण यानी कि हम लोगों ने कभी इस तरह परेड नहीं निकाली है।
- हमें ध्यान रखना है कि इस ऐतिहासिक परेड में किसी किस्म का धब्बा ना लगने पाए, परेड शांतिपूर्वक पूरी हो। इस गणतंत्र दिवस "गण" तंत्र से ऊपर होगा।





























































