
परेड के लिए अलग-अलग राज्यों से किसान कर रहे दिल्ली कूच, परेड में होंगे 30,000 से अधिक ट्रैक्टर
- किसानों का आंदोलन जारी है, 26 जनवरी को दिल्ली में प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए कुछ दिनों से किसान तैयारियां कर रहे हैं।
- आज एक बार फिर दिल्ली पुलिस किसानों से ट्रैक्टर रैली के आयोजन को लेकर बात करेगी हालांकि किसानों ने आउटर रिंग रोड पर परेड निकालने की घोषणा की है।
- BKU के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा कि हम परेड में हिस्सा लेने के लिए तैयार है, हमारा पहला जत्था खनौरी से और दूसरा डबवाली से रवाना होगा।
- उन्होंने कहा कि लोगों के उत्साह को देखते हुए हमारी यूनियन से जुड़े 30,000 से अधिक ट्रेक्टर परेड का हिस्सा होंगे, कई महिलाएं भी इसका हिस्सा होंगी।
- बता दें कि परेड के मद्देनजर हरियाणा की खट्टर सरकार ने अगले आदेश तक अपने कर्मियों की छुट्टी रद्द करने का फैसला किया है।





























































