
अलका लाम्बा ने दिल्ली सरकार से की मांग, कहा- बिजली, पानी की तरह वैक्सीन भी करें फ्री
- कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने दो टीके को मंजूरी दी है, जिसमे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कविशिल्ड और दूसरी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन है।
- केंद्र सरकार की उच्चस्तरीय बैठक में फैसला लिया गया कि टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू होगा और सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा।
- इसी बीच दिल्ली की कांग्रेस नेता अलका लाम्बा ने सीएम अरविन्द केजरीवाल से दिल्ली की जनता को फ्री कोरोना वैक्सीन देने की मांग की है।
- उन्होंने कहा सीएम केजरीवाल दिल्ली के करदाताओं के दम पर आम आदमी को मुफ़्त पानी और बिजली दें सकते हैं तो मुफ़्त वैक्सीन भी दें सकते है।
- लाम्बा ने कहा कि आम गरीब जन तक यह वैक्सीन जल्द और मुफ़्त पहुंचे और आम आदमी पार्टी राजनीति करना बंद करें और वैक्सीन देने पर ध्यान दें।
Friday, 15 January 2021
