किसान-सरकार के बीच विवाद सुलझाने के लिए SC ने जिसे चुना वह कर चुके हैं Farm Laws की तारीफ

किसान-सरकार के बीच विवाद सुलझाने के लिए SC ने जिसे चुना वह कर चुके हैं Farm Laws की तारीफ किसान और मोदी सरकार के बीच जारी तीन नए Farm Laws को लेकर जारी विवाद को सुलझाने के लिए Supreme Court ने जिन चार लोगों की कमेटी बनाई उसमें भूपिंदर सिंह मान, प्रो. अशोक गुलाटी, डॉ. प्रमोद जोशी व अशोक घनवट को शामिल किया गया है। ये सभी Farm Law 2020 का समर्थन कर चुके हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- ये सभी तो कानून बनाने वाली टीम में थे फिर इनसे कैसे समाधान निकलेगा। किसानों ने कहा- उन्होंने न नया कृषि कानून मांगा और न ही कमेटी मांगी। फिर भी उनको दिया जा रहा है। #SupremeCourt #FarmersSCCommittee
Thursday, 14 January 2021