
आंदोलन खत्म करवाने के लिए सरकार का नया पैंतरा, कंप्यूटरीकृत कॉल्स कर कृषि कानून के बताए जा रहे फायदे
- कृषि कानून रद्द करने की मांग लेकर किसान पिछले 42 दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर ठंड और बारिश के बीच बैठे हैं।
- किसानों का कहना है कि चाहे कोई भी परेशानी आए और हम तब तक नहीं हटेंगे जब तक सरकार मांगे नहीं मान लेती।
- किसानों का हौसला देख कर घबराई सरकार किसानों के मोबाइल पर कॉल करके उन्हें कृषि कानून के फायदे बता रही है।
- किसान संगठनों ने आरोप लगाया कि सरकार इस तरह के कॉल करके हमारे आंदोलन को गलत साबित करना चाहती है।
- साथ ही कुछ किसान नेताओं को सरकार के साथ बताकर फूट डालना चाहती है और आंदोलन को फेल करना चाहती है।
Thursday, 07 January 2021




























































