
किसान हटने को तैयार नहीं, बारिश से बचने के लिए बनाया जा रहा वाटर प्रूफ टेंट और पक्के फर्श
- कृषि कानून रद्द करने की मांग लेकर किसान पिछले 42 दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर ठंड और बारिश के बीच बैठे हैं।
- किसानों ने अब मूसलाधार बारिश से भी बचने का तरीका ढूंढ लिया है, किसान अब टेंटों को प्लास्टिक की चादरों से ढंकने का काम कर रहे।
- हर हाल में डटे किसानों ने टिकरी बॉर्डर पर अपने टेंटों को पानी से बचाने के लिए फर्श बनाना भी शुरू कर दिया है।
- किसानों ने कहा कि बारिश की वजह से हमारे टेंट में पानी भर गया था लेकिन अब हमने हल निकाल लिया है।
- उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह तैयार हैं चाहे कोई भी परेशानी आए, तब तक नहीं हटेंगे जब तक सरकार मांगों नहीं मान लेती।
Wednesday, 06 January 2021
