किसान आंदोलन, गांव-गरीब, मज़दूर-किसान की लड़ाई है, यहां नहीं गलेगी मोदी सरकार की नफरती दाल: पप्पू यादव

  • कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन का आज 9वां दिन है, गुरुवार को हुई बातचीत में कोई सहमति नहीं बनी। 
  • इस काले कानून के विरोध में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव भी किसानों के पक्ष में मैदान पर उतर चुके हैं। 
  • पप्पू यादव ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।
  • उन्होंने कहा ये CAA - NRC का आंदोलन नहीं है। जिसमें हिन्दू-मुसलमान कर सरकार अपना उल्लू सीधा कर लेगी। 
  • यादव ने कहा यह किसान आंदोलन है। इसमें सरकार की दाल नहीं गलेगी। यह गांव, गरीब, मज़दूर-किसान के हक की लड़ाई है।
यह भी पढ़े: एकजुटता ही बड़ी सफलता, ठंड में भी किसानों ने छुड़ाए मोदी सरकार के पसीने- सामना