
योगी ने कहा- हैदराबाद का नाम करेंगे भाग्यनगर, ओवैसी बोले- तुम्हारा नाम बदल दिया जाएगा पर इसका नहीं
- ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, प्रचार के दौरान AIMIM और BJP के बीच तीखी बहस जारी है।
- इसी कड़ी में यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने हैदराबाद में प्रचार के दौरान हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने का ऐलान किया।
- इस पर AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने जवाब देते हुए BJP पर हमला बोला, ओवैसी ने कहा यहां रहने वालों को पाकिस्तान, अफगानिस्तानी रोहिंग्या बतातें है।
- उन्होंने कहा जो शख्स हैदराबाद का नाम बदलना चाहता है उनकी नस्लें तबाह हो जाएगी लेकिन नाम नहीं बदलेगा, नाम बदलने का ठेका ले रखा है क्या?
- उन्होंने कहा, BJP ने इस चुनाव में इतने लोगों को बुला लिया है, अब डोनाल्ड ट्रंप का आना बाकी है, उनके आने से भी कुछ नहीं होगा।
Sunday, 29 November 2020
