ओवैसी ने हिंदुत्व संघ पर साधा निशाना, बोले- मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व संघ के लिए चुनौती

  • AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने संघ पर निशाना साधते हुए, संसद और तमाम विधानसभाओं में मुस्लिम प्रतिनिधित्व की वकालत की। 
  • उन्होंने ट्वीट कर लिखा, हिंदुत्व  इस झूठ पर बना है कि केवल एक समुदाय के पास सभी राजनीतिक शक्ति हो और मुसलमानों के पास राजनीति में भाग लेने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। 
  • उन्होंने आगे लिखा संसद और विधानसभाओं में हमारी अधिक उपस्थिति हिंदुत्व संघ के खिलाफ चुनौती का काम करेगी, अगर अपनी मौजूदगी कायम कर पाए तो जश्न मनाएंगे। 
  • ओवैसी का ये बयान तब आया है जब उनकी पार्टी बिहार विधानसभा में पांच सीटें जीत कर मुस्लिमों की राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बन कर उभरी है। 
  • उनका ये बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा क्योंकि संसदीय चुनावों में मुस्लिम प्रतिनिधित्व घटा है। 
यह भी पढ़े: जब पाकिस्तानी पैनलिस्ट ने BJP नेता गौरव भाटिया से कहा- '56 इंची वाले तो दाढ़ी बढ़ाकर मजनू बने हैं'

More videos

See All