आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में प्री-मैच्योर रिटायरमेंट लेने पर कटेगी पेंशन, प्रस्ताव के खिलाफ कोर्ट जाएंगे जवान

  • रक्षा मंत्रालय के तहत बना नया मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स अफसरों की रिटायरमेंट उम्र को बढ़ाने का प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।
  • इसी के साथ ही, तीनों आर्मी में जवानों के प्री-मैच्योर रिटायरमेंट लेने पर पेंशन में कटौती करने के प्रस्ताव पर भी काम किया जा रहा है।
  • तीनों सेनाओं में इन प्रस्तावों को लेकर नाराजगी है क्योंकि इसके लागू होने पर रिटायर होने वाले अफसरों को मिलने वाली पेंशन पर असर पड़ेगा।
  • प्रस्ताव के अनुसार, 20 से 25 साल की सर्विस में प्री-मैच्योर रिटायरमेंट लेने पर 50%, 26 से 30 साल की सर्विस में 60% पेंशन मिलेगी।
  • वहीं, 31 से 35 साल की सर्विस में 75% और 35 साल से ज्यादा की सर्विस में पूरी पेंशन दी जाएगी लेकिन इस मामले पर अफसर कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Editors Guild ने की अर्नब की गिरफ्तारी की निंदा, शाह बोले- इमरजेंसी याद आ गई
Wednesday, 04 November 2020