Get Premium
गांधी जयंती पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- मैं किसी से नहीं डरूंगा, न झुकूंगा
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शुक्रवार को 151वीं जयंती है, इस मौके पर राहुल गांधी ने बापू को नमन किया है और सरकार पर हमला बोला।
- उन्होंने ट्वीट कर लिखा, वो दुनिया में किसी से भी नहीं डरेंगे, न अन्याय के समक्ष झुकेंगे।
- दरअसल, राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया उस संदर्भ में है, जब गुरुवार को पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई।
- झड़प के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के 203 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई।
- गौरतलब है कि 14 सितंबर को हाथरस जिले की एक 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था।
यह भी पढ़े: हाथरस जाने के दौरान राहुल-प्रियंका समेत 200 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज