Twitter

'भारत एक ऐसा देश, जहां न सवाल करने की अनुमति, न बहस की', मोदी सरकार पर चिदंबरम का हमला

  • कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए भारत के संसदीय लोकतंत्र पर टिप्पणी की है। 
  • चिदंबरम ने कहा कि भारत एक ऐसा अनूठा संसदीय लोकतंत्र है जहां कोई प्रश्न नहीं पूछा जाता और कोई बहस नहीं होती। 
  • लद्दाख सीमा पर चीन के साथ जारी गतिरोध के मुद्दे पर संसद में केंद्र द्वारा बहस न कराए जाने पर चिदंबरम ने यह टिप्पणी की है।
  • मंगलवार को सीमा पर तनाव को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया लेकिन इसके बाद कांग्रेस को बोलने की अनुमति नहीं दी गई।
  • जिससे नाराज कांग्रेस सदस्यों ने लोकसभा से वॉकआउट किया और संसद भवन परिसर में एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें: प्रवासी मजदूरों पर सरकार का दूसरा बयान, कहा- 'फर्जी खबरों' के कारण ही बड़ी संख्‍...

More videos

See All