Molitics Logo

जब महाकाल मंदिर में चिल्लाने लगा शख्‍स, कहा- मैं ही हूं विकास दुबे कानपुर वाला

  • कानपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला मोस्ट वांटेड 5 लाख का इनामी बदमाश उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है।
  • इसके बाद वो जोर जोर से चीखने लगा कि मैं हूं विकास दुबे कानपुर वाला, जिसके बाद एक पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मारकर चुप रहने के लिए कहा।
  • बता दें, उज्जैन के एक तिवारी नाम के व्यक्ति की मदद से विकास दुबे महाकाल मंदिर पहुंचा था, जहां उसे एक सुरक्षाकर्मी ने पहचान लिया।
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास ने 250 रूपए की वीआईपी पर्ची कटवाई थी और उसपर सही नाम और नंबर लिखवाया था, जिससे पता चलता है कि वो आत्मसमर्पण करने के लिए ही आया था।
  • विकास को पकड़ने के लिए कई राज्यों की 60 से अधिक पुलिस की टीमें उसके पीछे हाथ धोकर पड़ी थी, अब जाकर वो पुलिस के हाथ लगा है।

    यह भी पढ़ें- कानपुर हत्याकांड का आरोपी मोस्ट वांटेड विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार