प्रियंका के आरोपों पर बिफरीं मायावती, कहा- चीन के मुद्दे पर घिनौनी राजनीति कर रही भाजपा-कांग्रेस

  • भारत चीन संघर्ष को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है, बसपा सुप्रीमो ने कहा कि चीन मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा घिनौनी राजनीति कर रही है।
  • प्रियंका के बयान पर पलटवार करते हुए ने कहा कि कांग्रेस यदि सोचती है अगर बसपा चीन विवाद में कांग्रेस का साथ देगी और केंद्र से तू-तू, मैं-मैं करेगी तो यह गलत है।
  • मायावती का कहना है कि असली अंबे़डकरवादी की सोच ऐसी नहीं हो सकती है और कांग्रेस हो या भाजपा सत्ता में आने के बाद वो बसपा पर तुच्छ आरोप लगाते रहे हैं।
  • बसपा चीफ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो कांग्रेस नेताओं के दुष्प्रचार में न फंसे और कहा कि समय आने पर बसपा जैसे को तैसा जवाब देने में सक्षम है।
  • मायावती मे भाजपा को नसीहत दी है कि उनको कांग्रेस की गलतियों से सबक लेना चाहिए, सही सुधार लाकर गरीबों और मेहनतकश लोगों के हित में काम करें।

    यह भी पढ़ें- साध्वी उमा भारती का राहुल गांधी पर तंज, कहा- कांग्रेस को नेहरू के समय का इतिहास याद करके सवाल करना चाहिए

More videos

See All