
यूपी: हड़ताल पर गए 102 व 108 एंबुलेंस के कर्मचारी, रूक गईं आवश्यक चिकित्सा सेवाएं
- यूपी में कोरोना का खतरा तेज़ी से बढ़ रहा है, इसी बीच एंबुलेंस सेवा 102 और 108 के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।
- इससे राज्य में एंबुलेंस की आपातकालीन सेवा बंद हो गई है और मरीज के साथ तीमारदार काफी हलाकान हो रहे हैं।
- बता दें, प्रदेश की स्वास्थ विभाग के साथ जीवीके ईएमआरआई 108 तथा 102 आपातकाल एंबुलेंस का संचालन करती है।
- प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी वेतन विसंगति दूर करने के साथ नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
- शनिवार को 1600 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया था, बाकी कर्मचारी इसी फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
 यह भी पढ़ें- योगी सरकार पर अखिलेश का तंज- अनलॉक हो या लॉकडाउन श्रमिकों का विश्वास जीतने में सरकार विफल


 
 


























































