
विजयवर्गीय को लेकर शेखावत के बयान पर बिफरी भाजपा, हो सकती है कार्रवाई
- भाजपा के वरिष्ठ नेता भंवर सिंह शेखावत द्वारा कैलाश विजयवर्गीय पर लगाए गए आरोपों से भाजपा में हड़कंप मचा गया है।
- प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा कि शेखावत को भोपाल बुलाया गया है, उनको पार्टी की ओर से समझाइश दी जाएगी।
- शर्मा ने कहा यदि वो इसके बाद भी नहीं समझे तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पार्टी में ऐसे कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
- शेखावत ने आरोप लगाया था कि अपने बेटे की राजनीति स्थापित करने के लिए कैलाश ने कई लोगों को चुनाव हराया है।
- उन्होंने कहा कि विजयवर्गीय पार्टी के लिए हानिकारक हैं, वो पार्टी और नेताओं को अपने तरीके से चलाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- भारत-चीन संघर्ष कांग्रेस की देन, सीमा विवाद के लिए नेहरू जिम्मेदार: शिवराज सिंह
