
महाराष्ट्र में एक दिन में मिले 5493 मरीज, नए मरीजों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा
- महाराष्ट्र में 24 घंटे में 5493 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, किसी राज्य में एक दिन में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है।
 - रविवार देर शाम जारी की गई रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है, अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,63,579 हो गई है।
 - वहीं, रविवार को 156 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है, जिसके बाद अब तक राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 7429 पहुंच गया है।
 - राज्य में सबसे अधिक प्रभावित मुंबई में 24 घंटे में 1287 नए कोरोना मरीज मिले, जबकि 87 मरीजों की जान गई है।
 - साथ ही प्रदेश में 100 दिन बाद सलून, स्पा और ब्यूटी पार्लर खुल गए हैं, दिशा-निर्देशों के साथ इन्हें खुलने की अनुमति मिली।
 





























































