अपने ही खेल में फंसी भाजपा, कांग्रेस ने पूछा- भाजपा शासनकाल में तीन गुना कैसा बढ़ा चीन का व्यापार

  • एमपी में उपचुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां चरम पर हैं, भाजपा ने कमलनाथ पर चीन के साथ सांठगांठ करने का आरोप लगाया है।
  • इसपर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि सीमा की चुनौतियों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा यह आरोप लगा रही है।
  • पटवारी ने बताया कि मनमोहन सरकार में चीन से आयात करीब 32 लाख डॉलर का था जो अब बढ़कर करीब 96 लाख डॉलर हो गया है।
  • कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि मोदी सरकार के कार्यकाल में चीन से व्यापार तीन गुना कैसे बढ़ गया।
  • विधायक ने आरोप लगाया कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से संबंध बढ़ाने के लिए 2009 में भाजपा और संघ ने प्रतनिधिमंडल भेजा था।

    यह भी पढ़ें- भाजपा सांसद का प्रियंका गांधी से सवाल- एनतानिया मायनो की बेटी कहलाने में क्यों आती है शर्म?