
8वीं बार भारत बना सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य, 192 में से मिले 184 वोट
- भारत 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थाई सदस्य चुना गया है, भारत के पक्ष में पड़े 184 वोट।
- संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है।
- उन्होंने लिखा कि सदस्य देशों ने भारत को भारी समर्थन देते हुए 2021-22 तक के लिए यूएनएससी का अस्थाई सदस्य चुना।
- बता दें कि, भारत को अस्थायी सदस्य चुने जाने के लिए 128 वोटों की जरुरत थी लेकिन 192 में से भारत को 184 वोट मिले।
- भारत को 1950-1951, 1967-1968, 1972-1973, 1977-1978, 1984-1985, 1991-1992 और 2011-2012 में चुना गया।
