
देवेंद्र फडणवीस का बदलता चेहरा, कहा- राष्ट्रपति शासन या महाराष्ट्र में सरकार बनाने का समय नहीं
- महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है।
- फडणवीस ने कहा कि अभी ये राष्ट्रपति शासन या महाराष्ट्र में सरकार बनाने का समय नहीं है।
- भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि अभी हम सबको कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़नी है।
- वहीं, फडणवीस ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार मुंबई में ज्यादा टेस्टिंग नहीं करवा रही है।
- फडणवीस ने कहा कि मुंबई में रोज 10 हजार टेस्ट हो सकते हैं, लेकिन अस्पतालों में बेड तक नहीं।
