
गुजरात: विदेश से लौटा मंत्री वसावा का बेटा नहीं हुआ होम क्वारेंटाइन, पहुंचा गांधीनगर
- गुजरात के आदिमजाति विकास मंत्री गणपत सिंह वसावा का बेटा प्रद्युम्न 23 मार्च को विदेश से सूरत आया था।
- सूरत आने के बाद होम क्वारेंटाइन में रहने के बजाए वह गांधीनगर में पिता को आवंटित सरकारी बंगले में रहने लगा।
- एक मंत्री के निजी स्टॉफ के एक कर्मचारी ने बताया कि प्रद्युम्न के आने के बाद भी बंगले में सब कुछ सामान्य है।
- लापरवाही यह है कि किसी व्यक्ति को क्वारेंटाइन में रखा गया है, ऐसा कोई पोस्टर घर के बाहर नहीं लगाया गया है।
- मंत्री गणपत वसावा का कहना है कि प्रद्युम्न गांधीनगर में होम क्वारेंटाइन में रहेगा इसकी जानकारी पालिका को दे दी गई है।
