
कोरोना प्रभाव: 31 मार्च तक बंद रहेगी कोलकाता मेट्रो, सीएम ने किया अस्पतालों का दौरा
- कोरोना वायरस के बढ़ते खतरों के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मेट्रो रेल सेवा 31 मार्च तक बंद रहेगी.
- भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक सभी ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया जिसके बाद कोलकाता में लोकल ट्रेन सेवाएं भी 31 मार्च तक रद्द रहेंगी.
- वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना वायरस के संक्रमण और उसे तीसरे स्टेज में जाने से रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है.
- इससे पहले केन्द्र सरकार ने देश के 75 जिलों को 31 मार्च तक पूरी तरीके से लॉक-डाउन रखने का आदेश जारी किया है.
- अस्पतालों का दौरा करने के बाद ममता बनर्जी ने आइसोलेशन बेड बढ़ाने का आश्वासन दिया है.
यह भी पढ़ें- जनता कर्फ्यू के बीच ममता ने दिया मिड डे मील वितरण का आदेश, हो रही आलोचना
