
बीजेपी प्रवक्ता ने पीएम मोदी को बताया अलग, कहा- शंख की आवाज से खत्म होगा कोरोना
- बीजेपी प्रवक्ता शाइना एनसी ने पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू के दौरान ताली और बर्तन बजाने की सलाह की प्रशंसा की है।
- शाइना एनसी का कहना है कि पुराणों के अनुसार घंटी और शंख की आवाज से सभी बैक्टीरिया, वायरस आदि मर जाते है।
- शाइना ने ट्वीट किया, 'पीएम मोदी अलग हैं, वह प्रशंसा के हकदार हैं। 120 करोड़ लोगों के घंटी, शंख, ताली, बजाने के पीछे कितनी बड़ी सोच है।’
- भले ही बीजेपी प्रवक्ता शाइना एनसी ने वेद पुराणों का उदाहरण दिया हो लेकिन उनके बयान का ट्वीट पर काफी मजाक उड़ाया जा रहा है।
- पीएम मोदी ने गुरुवार को देश को संबोधित करते हुए कोरोना से लड़ने के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने का आह्वान किया था।
Saturday, 21 March 2020
