
कोरोना से बचाव के लिए सरकारी व्यवस्था पर अखिलेश ने उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
- उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कोरोना को महामारी नहीं मानने का आरोप लगाया.
- अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और जांच उपकरणों पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि इस महामारी को लेकर प्रदेश सरकार बिलकुल गंभीर नहीं है.
- अखिलेश ने खाद की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि प्रदेश में किसानों की आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.
- सपा नेता ने कहा कि राज्य में गुंडाराज-भ्रष्टाचार चरम पर है और महिलाओं को सुरक्षा देने में सरकार असमर्थ है, इन्हें अपना वचन पत्र पलट देना चाहिए.
- पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश ने योगी सरकार पर जमकर प्रहार किया और कहा कि नौरात्रि के बाद से सपा का चुनावी अभियान शुरू हो जाएगा.
यह भी पढ़ें- योगी द्वारा गिनाई गई उपलब्धियों को अखिलेश ने बताया झूठा, बोले- भाजपा नफरत फैलाने वाली पार्टी
