Get Premium
टीवी चैनलों पर प्रतिबंध के 12 घंटे बाद ही पलटी मोदी सरकार, 48 घंटे का बैन हटाया
- केंद्र सरकार द्वारा दो मीडिया वन व एशियानेट चैनल पर लगाए गए दो दिन के प्रतिबंध को 12 घंटे बाद ही समाप्त कर दिया गया.
- सरकार ने ये प्रतिबंध दिल्ली हिंसा पर एकतरफा रिपोर्टिंग, दिल्ली पुलिस और आरएसएस की स्तरहीन आलोचना के बाद लगाया गया था.
- केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, हमें जब पता चला तो प्रतिबंध हटा दिया गया, उन्होंने कहा, लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए प्रेस स्वतंत्र होना चाहिए.
- बताया जा रहा कि दोनों चैनलों ने मंत्रालय को पत्र लिखकर प्रतिबंध हटाने का अनुरोध किया था जिसके बाद दोनों चैनलों से रोक हटा दी गई.
- कांग्रेस और भाकपा ने चैनलों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सरकार की कड़ी निंदा की है, उन्होंने इसे मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला बताया.
यह भी पढ़ें - पेट्रोलियम कंपनी BPCL को भी जल्द बेचेगी मोदी सरकार, मंगाई बोली