Get Premium
अखिलेश सरकार के सील हज हाउस को ‘कोरोना आइसोलेशन सेंटर’ बनाएगी योगी सरकार
- योगी सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने गाजियाबाद स्थित हज हाउस को 500 बेड का कोरोना आइसोलेशन सेंटर बनाने का निर्णय लिया है.
- गाजियाबाद के एडीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आला हजरत हज हाउस में विदेश से आने वाले लोगों के लिए वार्ड बनाया जाएगा जहां उनकी जांच होगी.
- सीएमओ नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा, सेनेटाइजर और मास्ट की कमी और ओवररेटिंग न हो इसके लिए जांच और कार्यवाही के लिए टीम गठित की गई है.
- गाजियाबाद का हज हाउस अखिलेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट था जिसे 54 करोड़ की लागत से तैयार किया गया, यहां सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं.
- 2017 में सत्ता बदलने के एक साल बाद 2018 में योगी सरकार ने इसे सील कर दिया, पिछले दो साल से आला हजरत हज हाउस बंद पड़ा है.
यह भी पढ़ें - पेट्रोलियम कंपनी BPCL को भी जल्द बेचेगी मोदी सरकार, मंगाई बोली