Get Premium
दिल्ली हिंसा : बैकफुट पर ‘आक्रमक’ कपिल मिश्रा, अपनों ने भी घेरा
- दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा विपक्षी पार्टियों के साथ अपनी भी पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ गए.
- आम आदमी पार्टी ने उनकी शिकायत उपराज्यपाल से की वहीं AIMIM अध्यक्ष ओवैसी ने हिंसा के लिए कपिल को जिम्मेदार बताया.
- खुद भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अपने बयान में कपिल का नाम लेते हुए कहा, जो हिंसा भड़काए उसपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
- दिल्ली पुलिस को मौजपुर में अल्टीमेटम देने वाले कपिल अब बैकफुट पर हैं, उन्होंने ट्वीट के जरिए लोगों से शांति की अपील की है.
- कपिल ने रविवार को कहा था कि तीन दिन में रास्ते नहीं खुले तो वह पुलिस की भी नहीं सुनेंगे, इस भाषण के बाद हिंसा भड़क गई.
यह भी पढ़ें - दिल्ली हिंसा : धारा 144 के बावजूद शुरु हुआ उपद्रव, बाबरपुर में दंगाईयों की फायरिंग