
वारिस पठान को फडणवीस की नसीहत, 100 करोड़ हिंदुओं के कारण अल्पसंख्यक सुरक्षित
- AIMIM नोता वारिस पठान के विवादित बयान पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें नसीहत दी है।
- फडणवीस ने कहा कि वारिस पठान को ध्यान में रखना चाहिए कि 100 करोड़ हिंदू इस देश में रहते हैं, इसलिए देश के अल्पसंख्यक सुरक्षित और स्वतंत्र हैं।
- इसी के साथ फडणवीस ने कहा कि मुस्लिम देशों में अल्पसंख्यक इस तरह की बदजुबानी नहीं कर सकते। हिंदू समाज सबको साथ लेकर चलता है।
- वहीं महाराष्ट्र के मंत्री बालासाहेब थोराट ने सरकार पर वार करते हुए कहा कि AIMIM भाजपा की 'बी टीम' है।
- सीएए के खिलाफ एक जनसभा में वारिस पठान ने कहा था कि, ‘हम 15 करोड़ ही 100 करोड़ लोगों पर भारी हैं।'
