
विपक्ष पर भड़के योगी, कहा- रामभक्तों पर गोली चलवाकर आतंकियों के मुकदमे वापस क्यों?
- विधानसभा में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन में विपक्ष पर कड़ा हमला बोला।
- सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलाने वाले आज उपद्रवियों पर कार्रवाई का जवाब मांग रहे हैं।
- यह बयान सीएम ने सीएए प्रदर्शन में मौजूद उपद्रवियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष के सवालों के संदर्भ में दिया।
- योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या मुद्दे पर SC का फैसला यह साबित करता है कि रामभक्त सही थे और गोलियां चलाने वाले गलत।
- वहीं अखिलेश यादव पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने सीएए प्रदर्शन के दौरान बच्चों को भेजा, आज वें उपद्रवी संविधान की दुहाई दे रहे हैं।
Wednesday, 19 February 2020
