हरियाणा के आर्थिक विकास में जापान की भूमिका महत्वपूर्ण - मनोहरलाल

  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारत और जापान सामाजिक व आर्थिक दृष्टि से एक दूसरे के पूरक हैं। 
  • भारत में हरियाणा प्रदेश बहुराष्ट्रीय कंपनियों को सुखद व सुरक्षित माहौल देते हुए निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। 
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के सामाजिक व आर्थिक विकास में जापान की महत्वपूर्ण भूमिका सदैव बनी रहेगी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दोनों देश दुनिया में बड़े सांझेदार के रूप में कार्य कर रहे हैं। 
यह भी पढ़ें: हरियाणा: जनगणना 2021 का पहला चरण, 1 मई से होगा शुरु
  • उन्होंने कहा कि व्यापार व निवेश के क्षेत्र में भारत का विशेषकर हरियाणा राज्य की सांझेदारी जापान के साथ सुखद रूप से आगे बढ़ रही है।